• Tue. Nov 3rd, 2026

Apple के कुछ iPhones इस देश में हो सकते हैं बैन

Iphone appleiphoe

दुनिया की जानी-मानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Apple के iPhones जर्मनी के स्टोर से हटाए जा रहे हैं । चिपसेट निर्माता कंपनी Qualcomm ने Apple के विरूद्द दायर दो पेटेंट केस को जीत लिया है।हालांकि, Apple कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील कर सकती है।

Comission on law and technology

अगर Apple के स्मार्टफोन्स पर बैन लगता है तो इससे iPhone 7 plus, 7, 8, 8 plus और iPhone-X की सेल जर्मनी में प्रतिबंधित हो जाएगी । कोर्ट ने कहा कि, Apple के प्रोडक्

 

ट्स पर तभी तुरंत बैन लग सकता है, जब Qualcomm 668.4 यूरो यानी तकरीबन 765 मिलियन डॉलर का सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करें। कोर्ट के अनुसार यह रकम Apple को रेवेन्यू लॉस की भरपाई के तौर पर दी जाएगी।

 

Apple की ओर से जारी बयान के अनुसार, कंपनी जर्मनी के स्टोर्स में मौजूद आईफोन्स की यूनिट्स वापस ले रही है। कंपनी ने कोर्ट के फैसले को अपर कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।

 

चीन में बिक्री प्रतिबंध से बचने के लिए Apple ने इसी हफ्ते आईओएस फोन में मामूली से बदलाव किए हैं। चीन में Apple ने अपने स्मार्टफोन्स के सॉफ्टवेयर में कुछ बदलाव करके बिक्री जारी रखी है।

 

इससे पहले 10 दिसंबर को चीन में भी Qualcomm ने Apple के खिलाफ एक केस जीत लिया है। चीन में दोनों कंपनियों के बीच पेटेंट का विवाद था। Qualcomm चिप्स का इस्तेमाल Apple के आईफोन में किया जाता है।

Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.