• Mon. Nov 2nd, 2026

अब ज्यादा वैलिडिटी और डाटा का लाभ,Idea ने अपना प्लान किया रिवाइज

Byadmin

Dec 27, 2018 IDEA

Idea ने अपने 399 रुपये वाले प्लान को रिवाइज किया है। इस प्लान में ज्यादा वैलिडिटी और डाटा का लाभ मिलेगा। Idea के इस प्लान में पहले 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी जिसे बढ़ाकर अब 84 दिनों का कर दिया गया है। इसके अलावा इस प्लान में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। यूजर्स को प्रतिदिन 1.4GB डाटा का लाभ मिलता है। इस तरह कुल मिलाकर यूजर्स को अब 98GB की जगह 117.6GB डाटा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिडेट कॉलिंग के लिए डेली 250 मिनट की FUP लिमिट सेट है। Idea के इस प्लान का मुकाबला Airtel के 495 रुपये वाले प्लान से होगा।

Idea 392 रुपये वाला प्लान

Idea के इस प्लान की वैधता 60 दिनों की है। यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान के साथ प्रतिदिन 1.4GB डाटा का लाभ दिया जा रहा है। इस तरह कुल मिलाकर यूजर्स को 84GB डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान में मिल रहे अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ नेशनल रोमिंग के साथ मिलता है। साथ ही यूजर्स को प्रतिदिन 100 एसएमएस (नेशनल और लोकल) का भी लाभ मिलता है।

 

Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.