• Wed. Nov 4th, 2026

नाइजीरिया में राजनीतिक रैली में भगदड़, पांच की मौत

rallyNigerian_rally_accidnet

नाइजीरिया के पूर्वी राज्य ताराबा में एक राजनीतिक रैली के दौरान भगदड़ मचने से पांच लोगों की मौत हो। इस हादसे में कई अन्य घायल हो गए हैं। अस्पताल के प्रवक्ता डोरकास फिलेमोन ने मरने वालों की पुष्टि की है।

रैली राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के दोबारा चुनाव को लेकर निकाली पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं द्वारा आयोजित की गई थी। इस रैली में बुहारी के हजारों समर्थक एकत्र हुए थे। इस बीच बुहारी ने अपने अपने एक बयान में रैली में जानमाल के नुकसान पर दुख जताया है। उन्होंने अपनी सरकार को देशभर में मिल रहे बड़े पैमाने पर समर्थकों की सराहना की है। राष्‍ट्रपति इस तरह की दुखद घटना से बचने के लिए अपने समर्थकों की ओर से संयम का आह्वान किया।

Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.