• Tue. Nov 3rd, 2026

गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू में दोहरा बम विस्फोट, कई टुकड़ों में बँट गई गाड़ी, 6 घायल

Twin Blast in Jammu

जम्मू के नरवाल इलाके में शनिवार सुबह दो धमाके हुए। धमाकों में अब तक छह लोग घायल हो चुके हैं और घटनास्थल पर खड़े कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा बल घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। अभी तक किसी भी संगठन ने इन धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

घटना जम्मू के ट्रांसपोर्ट नगर के वार्ड नंबर 7 की है। यहाँ अक्सर ट्रकों और अन्य वाहनों की अच्छी-खासी मौजूदगी बनी रहती है। शनिवार की सुबह 10:47 पर इस जगह पहला ब्लास्ट हुआ था। इसी के 10 मिनट बाद दूसरा ब्लास्ट हुआ। दोनों ब्लास्ट की जगह अगल-बगल ही रही। मौके पर पुलिस, पैरामिलिट्री और सेना के जवान पहुँच चुके हैं। इलाके में कोई और विस्फोटक न हो इसके लिए पुलिस ने सघन तलाशी अभियान छेड़ दिया है।

Twin Blast in Jammu
Twin Blast in Jammu

विस्फोट के आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। फुटेज में धमाका भी दिखाई दे रहा है। एनआईए की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंच रही है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक धमाके में दो गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ है। घटना के चश्मदीदों का कहना है कि पहले धमाके में उन्हें लगा कि किसी गाड़ी का टायर फट गया है, लेकिन धुआं देखकर उन्हें लगा कि यह बम धमाका है. एक कार को भी नुकसान पहुंचा था जिसमें विस्फोट हुआ था, जिसके कई टुकड़े सड़क पर बिखरे हुए थे।

इस घटना में घायल होने वाले लोगों के नाम 26 वर्षीय सुशील कुमार, 25 वर्षीय बिशप प्रताप, 52 वर्षीय विनोद कुमार, 40 वर्षीय अमित कुमार, 35 वर्षीय राजेश कुमार और 35 वर्षीय सोहैल इकबाल बताए जा रहे हैं।

Share With Your Friends If you Loved it!