• Fri. Nov 20th, 2026

PM मोदी की 2019 से लेकर अब तक की विदेश यात्राओं पर खर्चे हुए इतने करोड़

PM Modi boarding plane

2019 के बाद से, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 विभिन्न देशों की यात्रा की है। राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने प्रत्येक यात्रा के उद्देश्य सहित इन यात्राओं का विवरण दिया। उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकांश यात्राएं आधिकारिक उद्देश्यों के लिए थीं, जैसे कि अन्य देशों के नेताओं के साथ बैठक करना या अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लेना।

इसमें कुल 22.76 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। वहीं राष्ट्रपति को लेकर उन्होंने कहा कि 2019 से अब तक राष्ट्रपति ने 8 विदेश यात्राएं कीं। इस पर 6.24 करोड़ से अधिक रुपये खर्च हुए। उन्होंने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि केंद्र सरकार ने 2019 से राष्ट्रपति के विदेश दौरे के लिए 6,24,31,424 रुपये और प्रधानमंत्री के विदेश दौरे के लिए 22,76,76,934 रुपये खर्च की।

PM Modi

इसके अलावा मंत्री ने अपने हालिया दौरे का आंकड़ा भी पेश किया। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर ने 2019 से अब तक कुल 20.87 करोड़ रुपये खर्च कर 86 बार विदेश यात्रा की है। पीएम मोदी तीन बार जापान, दो बार अमेरिका और दो बार यूएई की यात्रा कर चुके हैं।

अगर राष्ट्रपति के विदेश यात्रा की बात करें तो राष्ट्रपति की 8 यात्राओं में से 7 यात्रा रामनाथ कोविंद ने की थी जबकि एक यात्रा वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले सितंबर में की थी। महारानी एलिजाबेश-II ने निधन के बाद उन्होंने ब्रिटेन का दौरा किया था।

Share With Your Friends If you Loved it!