• Fri. Nov 6th, 2026

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में स्थिरता आई

Share Market

एशियाई बाजारों में कमजोरी के बीच, सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शेयर बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन निचले स्तरों पर खरीदार सक्रिय रहे। सुबह 11:27 पर सेंसेक्स और निफ्टी स्थिर स्थिति में कारोबार करते नजर आए। विदेशी पूंजी की निकासी ने बाजार की धारणा पर असर डाला, वहीं रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे कमजोर होकर 84.71 पर ट्रेड करता दिखा।

Also Read : जम्मू-कश्मीर: हाईवे पर बैग में मिली आईईडी, सेना ने नष्ट की

शेयर बाजार : वैश्विक बाजार में क्या चल रहा

एशियाई बाजारों में सियोल, हांगकांग और शंघाई में गिरावट दर्ज की गई, जबकि टोक्यो बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने बताया, “एशियाई बाजारों ने सप्ताह की शुरुआत सतर्कता के साथ की, क्योंकि निवेशक दक्षिण कोरिया की राजनीतिक अस्थिरता और चीन से संभावित प्रोत्साहन उपायों का इंतजार कर रहे हैं। जसानी ने यह भी उल्लेख किया कि इस सप्ताह ऑस्ट्रेलिया, ईसीबी, कनाडा, स्विट्जरलैंड और ब्राजील के केंद्रीय बैंकों के निर्णय आने की संभावना है। शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिश्रित रुझान के साथ बंद हुए।

Also Read : तेलंगाना के पोचमपल्ली में झील में गिरी गाड़ी, पांच की मौत, पुलिस ने जताया ये शक

शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने की थी बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पिछले कई दिनों से लगातार खरीदारी के बाद शुक्रवार को बिकवाली की। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने 1,830.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 56.74 अंक या 0.07 प्रतिशत गिरकर 81,709.12 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 30.60 अंक गिरकर 24,677.80 पर बंद हुआ था।

Also Read : दिल्ली के 40 स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, बच्चों को भेजा गया वापस




Share With Your Friends If you Loved it!