• Mon. May 4th, 2026
    पश्चिम बंगाल

    देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी I चुनावी नतीजों पर शेयर बाजार ने भी नजरें टिका रखी हैं, क्योंकि हर अपडेट सेंसेक्स और निफ्टी की चाल को प्रभावित कर सकता है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह चुनाव परिणामों के साथ-साथ अन्य आर्थिक कारक भी शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे। हालांकि, नतीजों से पहले ही विदेशी बाजारों से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

    Also Read: ममता बनर्जी के शासन पर संकट, पश्चिम बंगाल रुझानों में बीजेपी आगे

    एशियाई बाजारों से मजबूती के संकेत

    एशियाई शेयर बाजारों ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की है। जापान से दक्षिण कोरिया तक और हांगकांग के हेंगसेंग से लेकर गिफ्ट निफ्टी तक सभी ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे हैं। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 582 अंक टूटकर 76,913 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 180 अंक फिसलकर 23,997 पर क्लोज हुआ था। अब सोमवार को बाजार में गिरावट पर ब्रेक लगने के संकेत मिल रहे हैं। प्रमुख संकेतक गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ 24,240 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जिसे सेंसेक्स और निफ्टी के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। एशियाई बाजारों ने मजबूती दिखाई है और भारतीय बाजार के लिए अच्छे संकेत दिए हैं।

    जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 250 अंक चढ़कर 59,515 पर पहुंच गया। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 380 अंक की उछाल के साथ 26,150 पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी करीब 3.90 फीसदी यानी 260 अंक की तेजी के साथ 6,853 पर पहुंच गया। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है और नतीजे आने लगे हैं। वहीं यूरोपीय बाजारों में DAX 340 अंक और CAC 120 अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। पांच राज्यों में से सबसे ज्यादा नजर पश्चिम बंगाल के नतीजों पर है, जहां 293 सीटों पर मुकाबला हुआ है। सत्ताधारी टीएमसी ममता बनर्जी के नेतृत्व में जीत बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि बीजेपी सत्ता में आने की उम्मीद जता रही है। आज यह साफ हो जाएगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

    Also Read: मई 2026 बैंक अवकाश: 12 दिन बैंक बंद

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “पश्चिम बंगाल से असम तक: चुनावी नतीजों से पहले शेयर बाजार को ग्रीन सिग्नल”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *