• Fri. Nov 27th, 2026
'शीशमहल'

दिल्ली की बीजेपी सरकार ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास ‘शीशमहल’ को आम जनता के लिए खोल दिया। यह बंगला दिल्ली के 6, फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित है। सरकार ने बंगले के बाहर ‘शीशमहल’ नाम का बोर्ड भी लगाया है। इस प्रदर्शनी में बंगले के अंदर इस्तेमाल होने वाले फर्नीचर और अन्य सामानों की कीमतें बताई गई हैं। सरकार के मुताबिक, इस आलीशान बंगले की कुल कीमत 58 करोड़ 83 लाख 66 हजार 314 रुपये है।

Also Read : 350 करोड़ यूजरनेम-पासवर्ड और निजी जानकारियां लीक, साइबर हमले का खतरा बढ़ा

पर्दे से लेकर झूमर तक, हर सामान की कीमत ने खींचा ध्यान

शीशमहल के अंदर बेड, सोफा, टेबल और अन्य सजावटी सामानों पर प्राइस टैग लगाए गए हैं। प्रदर्शनी में डाइनिंग टेबल और कुर्सियों की कीमत 30.52 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, बंगले में लगे पर्दों की कीमत करीब 5 लाख रुपये और झूमर की कीमत 11 लाख रुपये बताई गई है। स्लाइडिंग दरवाजों वाली बैठक की कीमत 41.16 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा, पाउडर रूम की कीमत 5.80 लाख और लॉबी एरिया की कीमत 7.58 लाख रुपये बताई गई है।

बंगले के किचन में भी आधुनिक सुविधाएं देखने को मिली हैं। यहां सामान को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंचाने के लिए डंबवेटर लिफ्ट लगाई गई है, जिसकी कीमत 7 लाख रुपये बताई गई है। दिल्ली सरकार ने बंगले के अलग-अलग हिस्सों और इंटीरियर में इस्तेमाल होने वाली चीजों की कीमतों को प्रदर्शनी का हिस्सा बनाया है। लिविंग रूम, मंदिर और अन्य कमरों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों के जरिए लोग बंगले के अंदर की सजावट और सुविधाओं को देख सकेंगे।

Also Read : तिरुपति बालाजी को भक्त ने दान किए 121 किलो सोने के आभूषण, चर्चा में आया मामला

शीशमहल देखने के लिए लग सकता है 20 रुपये का टिकट

दिल्ली सरकार आम लोगों के लिए इस बंगले का प्रवेश शुल्क करीब 20 रुपये रखने की योजना बना रही है। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों और कॉलेज के विद्यार्थियों को मुफ्त प्रवेश देने का प्रस्ताव है। सरकार फिलहाल इस बंगले को कुछ समय तक जनता के लिए खुला रखने की तैयारी में है। इसके बाद सरकार इसे एक निजी हॉस्पिटैलिटी कंपनी को सौंप सकती है। यह कंपनी यहां सरकारी कॉन्फ्रेंस, लंच और बैठकों जैसे कार्यक्रम आयोजित कर सकती है।

अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए 2015 से 2024 तक अपने परिवार के साथ इसी सरकारी बंगले में रहे थे। हाल ही में दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने इस आवास को आम लोगों के लिए खोलने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि जनता की मांग को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। मंत्री ने इस बंगले को भ्रष्टाचार का उदाहरण बताते हुए केजरीवाल पर निशाना भी साधा था। अब सरकार ने इस आवास को प्रदर्शनी के रूप में जनता के सामने पेश किया है।

Also Read : 350 करोड़ यूजरनेम-पासवर्ड और निजी जानकारियां लीक, साइबर हमले का खतरा बढ़ा

Share With Your Friends If you Loved it!

By tina

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *