चेन्नई के गिंडी इलाके में सोमवार, 10 अगस्त की सुबह सिंगर एआर अमीन की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एआर अमीन, म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान के बेटे हैं और प्लेबैक सिंगिंग में सक्रिय हैं। जानकारी के मुताबिक, वह अपने एक दोस्त के साथ कार में सफर कर रहे थे। ओलंपिया टेक पार्क सिग्नल के पास उनकी कार एक कैब से टकरा गई। हादसे के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Also Read : अमरोहा में पैसों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात
चेन्नई में कैब से टकराई एआर अमीन की कार, मामूली चोटें आईं
पुलिस के अनुसार, एक वैगन-आर साइड रोड से मुख्य सड़क पर आई और अमीन की पोर्श कार से टकरा गई। टक्कर के बाद अमीन और उनके दोस्त को मामूली चोटें आईं। दोनों को एहतियात के तौर पर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों से जांच कराने के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद वे सुरक्षित घर लौट आए। हादसे के बाद एआर रहमान और एआर अमीन ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, एआर अमीन की बहन खतीजा रहमान ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी सेहत की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को उनकी चिंता और संदेशों के लिए धन्यवाद दिया। खतीजा ने बताया कि भगवान की कृपा से अमीन सुरक्षित हैं और पूरी तरह ठीक हैं। उन्होंने सभी लोगों को अलग-अलग जवाब न दे पाने के लिए माफी भी मांगी।
बहन खतीजा ने दी हेल्थ अपडेट, बताया- अमीन सुरक्षित और ठीक हैं
एआर अमीन एक प्लेबैक सिंगर होने के साथ-साथ अपने स्वतंत्र म्यूजिक प्रोजेक्ट्स पर भी काम करते हैं। उन्होंने हाल ही में राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ के गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ के तमिल वर्जन को अपनी आवाज दी। इसके अलावा उन्होंने जसलीन रॉयल के साथ ‘भीगी भीगी’ नामक इंडिपेंडेंट ट्रैक पर भी काम किया है। इस गाने में दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर नजर आए हैं। अमीन ने इससे पहले भी कई भारतीय भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।
वहीं, एआर रहमान भी इस साल कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं। उनकी फिल्मों में ‘गांधी टॉक्स’, राम चरण की ‘पेद्दी’ और इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास ‘रामायण: पार्ट 1’, ‘रामायण: पार्ट 2’, ‘बटवारा 1947’ और ‘मून वॉक’ जैसे प्रोजेक्ट्स हैं। धनुष की एक आगामी फिल्म के लिए भी वह संगीत तैयार कर रहे हैं, जिसका निर्देशन मारी सेल्वराज करेंगे। फिलहाल, फैंस एआर अमीन के जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
Also Read : अमरोहा में पैसों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात


[…] Also Read : एआर रहमान के बेटे अमीन की कार दुर्… […]
[…] […]