• Sat. Mar 7th, 2026

    टॉप इकोनॉमिस्ट: ट्रंप टैरिफ ने BRICS को जीत दिलाई, सबसे मूर्खतापूर्ण कदम

    टैरिफ

    Donald Trump द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को लेकर उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. अब कोलंबिया यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्री जेफरी सैश ने उनके इस फैसले को अमेरिकी विदेश नीति के इतिहास का सबसे मूर्खतापूर्ण कदम बताया है.
    Also Read : तेज़ बारिश में पटरी पर रुकी मोनोरेल, दहशत में यात्री कूदने को हुए मजबूर

    भारत पर टैरिफ के बाद एकजुट ब्रिक्स

    Trump टैरिफ को अमेरिकी विदेश नीति का सबसे मूर्खतापूर्ण कदम करार देते हुए अर्थशास्त्री जेफरी सैश ने तीखी टिप्पणियां कीं. ट्रंप प्रशासन द्वारा रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर 25% का एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने के फैसले की निंदा की. उन्होंने कहा कि यह कदम खुद अमेरिका पर ही उलटा पड़ा है. क्योंकि इसने रातोरात ब्रिक्स समूह के देशों (BRICS) को अभूतपूर्व रूप से एकजुट कर दिया. जेफरी ने भारत पर टैरिफ लगाए जाने के बाद ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच बढ़ते समन्वय की ओर इशारा करते हुए कहा कि “Donald Trump ने खुद ही ब्रिक्स को एक तरह से जीत दिलाने का काम किया है”. 

    Also Read : अमित शाह की तरफ कागज फेंके गए, मंत्रियों को हटाने के बिल पर संसद में हंगामा

    भारतीयों ने सीखा सबक: ट्रंप टैरिफ से टूटा भरोसा

    Jकोलंबिया यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्री और पूर्व संयुक्त राष्ट्र सलाहकार जेफरी सैश का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया टैरिफ फैसलों ने भारत का भरोसा गहरा आघात पहुँचाया है। सैश ने स्पष्ट कहा कि यह असर केवल रणनीतिक ही नहीं बल्कि दीर्घकालिक भी है।

    उनके अनुसार, अमेरिका लंबे समय से भारत को सहयोग और साझेदारी के लिए आगे बढ़ा रहा था, लेकिन 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने से यह भरोसा डगमगा गया है। उन्होंने कहा कि भले ही ट्रंप अब टैरिफ वापस लेने का ऐलान कर दें, भारतीयों के लिए यह सबक हमेशा रहेगा कि अमेरिका पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं किया जा सकता।ट्रंप अपने “रेसिप्रोकल टैरिफ” की खूबियां गिनाते रहे हैं, लेकिन खुद अमेरिकी अर्थशास्त्री ही इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे मूर्खतापूर्ण कदम बता रहे हैं।

    Also Read : भारतवंशी निक्की हेली ने ट्रंप को आईना दिखाया: भारत को मूल्यवान साझेदार बताया, रिश्तों में खटास को ‘रणनीतिक आपदा’ कहा

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “टॉप इकोनॉमिस्ट: ट्रंप टैरिफ ने BRICS को जीत दिलाई, सबसे मूर्खतापूर्ण कदम”

    Comments are closed.