• Wed. Sep 30th, 2026
    भारत

    Apple ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस Apple Pay की शुरुआत कर दी है। अब iPhone यूजर्स इसके जरिए बिना PIN और OTP के पेमेंट कर सकेंगे। कंपनी ने भारत में इस सर्विस के लिए Axis Bank के साथ साझेदारी की है। यूजर्स अपने Axis Bank के योग्य कार्ड को Apple Pay से जोड़ सकते हैं। इसके बाद वे दुकानों और चुनिंदा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर डिजिटल भुगतान कर पाएंगे।

    Also Read : चंडीगढ़ में देर रात थार का कहर, युवती ने कई बाइक सवारों को मारी टक्कर

    Apple Pay ऐसे करें इस्तेमाल

    Apple Pay के जरिए यूजर्स POS मशीन पर अपने iPhone को टैप करके पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि, यह सर्विस UPI की तरह काम नहीं करेगी और QR कोड स्कैन करके भुगतान नहीं किया जा सकेगा। फिलहाल Axis Bank के Visa और Mastercard कार्ड को Apple Pay में जोड़ा जा सकता है। यह सुविधा केवल iPhone तक सीमित नहीं है। यूजर्स Apple Watch और iPad के जरिए भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

    यूजर्स के पास iPhone XR या इसके बाद का मॉडल होना जरूरी है। सबसे पहले iPhone में Apple Pay ऐप खोलकर ‘+’ आइकन पर टैप करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करते हुए Axis Bank का क्रेडिट या डेबिट कार्ड जोड़ना होगा। कार्ड ऐड होने के बाद यूजर Apple Pay से पेमेंट कर सकता है। भुगतान के समय Face ID, Touch ID या डिवाइस के बटन का इस्तेमाल करना होगा।

    Also Read : मासूम बच्चे को बेचकर माता-पिता ने खरीदे गहने और स्मार्टफोन

    Apple Pay की सुरक्षा कितनी मजबूत?

    यह सर्विस ऑफलाइन स्टोर्स पर टैप-एंड-पे के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। इसके अलावा चुनिंदा वेबसाइटों पर ऑनलाइन खरीदारी के दौरान भी Apple Pay से भुगतान किया जा सकता है। पेमेंट पूरा करने के लिए यूजर को डिवाइस पर ऑथेंटिकेशन करना होगा। Apple Pay में हर ट्रांजैक्शन के लिए अलग से PIN या OTP दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी। इससे भुगतान प्रक्रिया आसान और तेज हो सकती है।

    कंपनी के अनुसार, यूजर का PIN या पासवर्ड उसके सर्वर पर स्टोर नहीं होता है। भुगतान के दौरान Face ID या Touch ID जैसी सुरक्षा तकनीक यूजर की पहचान सत्यापित करती है। Apple Pay की शुरुआत कई अन्य देशों में भारत से काफी पहले हो चुकी थी। अब भारतीय यूजर्स भी समर्थित कार्ड और डिवाइस के साथ इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Also Read : चंडीगढ़ में देर रात थार का कहर, युवती ने कई बाइक सवारों को मारी टक्कर

    Share With Your Friends If you Loved it!

    By tina

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *