• Mon. Nov 2nd, 2026

Jawa किस तरह से देगी Royal Enfield को टक्कर, जानिए

Byadmin

Dec 27, 2018 Bike, india, JAWA, Market
JAWA bikes

Jawa और Jawa 42 की ऑनलाइन बुकिंग अब बंद हो चुकी है। कंपनी ने ऐसा दोनों बाइक्स को मिल रही जबरदस्त डिमांड के चलते किया है। Jawa और Jawa 42 को 100 से अधिक डीलरशिप आउटलेट के जरिए बेचा जाएगा, जो कि अगले तीन महीने में शुरू हो जाएंगे । थरेजा ने कहा, “जब आप किसी मोटरसाइकिल को बनाते हैं तो उसे भविष्य के हिसाब से सोचते हैं।

 

JAWA bikes

    Jawa Motorcycle की ये 5 खासियतें आपको बना देंगी दीवाना:-

 

  • छोटा इंजन, जबरदस्त पॉवर
    जावा में 292सीसी का लिक्विड कूल ट्विन स्पार्क इंजन लगा हुआ है। इस इंजिन को महिन्द्रा की मदद से डेवलप किया गया है। यह इंजन 27 बीएचपी की पॉवर के साथ 28 एनएम का जबरस्त टॉर्क देता है।
  • लेटेस्ट बीएस-6 इंजन
    जावा मोटरसाइकिल्स में लेटेस्ट बीएस-6 इंजन लगा है। हालांकि सरकार ने सभी वाहन निर्माताओं कंपनियों को अप्रैल 2020 से सभी वाहनों में बीएस-6 इंजन लगाने का आदेश दे रखा है। फिलहाल आ रहे सभी वाहन बीएस4 इंजन के साथ आते हैं। वहीं जब कंपनियां अपने वाहनों में बीएस-6 इंजन लगाएंगी, ऐसे में वाहनों की कीमत पर भी असर पड़ेगा।
  • क्लासिक 350 से हल्की
    नई जावा का वजन 170 किग्रा है, जबकि रॉयल एनफील्ड क्लासिक 360 का वजन 192 किग्रा है। दोनों के वजन में तकरीबन 22 किग्रा का अंतर है। जावा के हल्की होने की वजह से न केवल यह बेहतर माइलेज देगी बल्कि अच्छी स्पीड भी देगी। साथ ही, ड्राइविंग में भी आसानी होगी।
  • 6 स्पीड गियरबॉक्स
    जावा में मल्टी प्लेट क्लच के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। जबकि इसकी प्रतिद्वंदी रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में 5 स्पीड गियरबॉक्स है। जावा में ज्यादा गियर होने का फायदा यह होगा कि ज्यादा आरपीएम पर भी बाइक्स अच्छे से क्रूज कर सकती है। साथ ही, बाइक के माइलेज के साथ पिकअप में भी अंतर दिखाई पड़ेगा।
  • जावा का रेट्रो लुक
    नई जावा में कंपनी ने पूरी कोशिश की है कि उसका रेट्रो लुक बरकरार रखा जाए। यहां तक कि सीटें, हेडलैंप, स्पोक व्हील, सीट, एग्जास्ट और टैंक भी ऑरिजनल जावा की तरह रखा गया है। यह वजह है कि जावा की लॉन्चिंग के बाद से बाइक लवर्स में खासी बैचेनी देखी जा रही है। रेट्रो फिटिंग के साथ मॉडर्न टच जावा को मॉडर्न क्लासिक रोडस्टर का फ्यूजन दे रहा है।
Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.