• Fri. Nov 6th, 2026

सारा लगा रही मंदिरों के चक्कर…ताकि करिअर की बेहतरीन शुरुआत हो

Byadmin

Oct 8, 2018

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान अपने करिअर की बेहतरीन शुरुआत की मन्नतें मांगते हुए इन दिनों मंदिरों के चक्कर लगा रही हैं। वह पहले फिल्म केदारनाथ से डेब्यू करने वाली थीं परंतु अब रणवीर सिंह के अपोजिट सिंबा से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं।

 

डेब्यू से पहले ही केदारनाथ के विवादों के कारण सारा काफी तनाव झेल चुकी हैं और आगे मुश्किलें नहीं चाहतीं। उनके करीबी बता रहे हैं कि सारा इन दिनों नियम से मंदिर जाना और पूजा-पाठ कर रही हैं।

 

बताया जाता है कि सारा खास तौर पर घर के नजदीक जुहू के एक मंदिर में नियमित रूप से हर शनिवार को पहुंच रही हैं। इस मंदिर में जितेंद्र और उनके बेटे तुषार कपूर समेत इस इलाके में रहने वाले सेलेब्रिटी लगातार देखे जाते हैं।

 

 

Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.