• Mon. Nov 2nd, 2026

विककी कौशल बहादुर मानेकशॉ के जीवन पर आधारित फिल्म में उनके किरदार को जीवंत करते नजर आएंगे। इस फिल्म से विक्की का लुक पहले ही जारी कर दिया गया था। पहले ही उनके लुक ने हर किसी का ध्यान आकर्षित कर लिया है।

विक्की कौशल हमेशा से ही अलग सब्जेक्ट पर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। वहीं अब विक्की की एक और ​मोस्ट अवेटेड फिल्म के टाइटल की घोषणा हो गई है। सैम मानेकशॉ की जयंती पर, रॉनी स्क्रूवाला और मेघना गुलजार ने विक्की कौशल स्टारर अपनी बायोपिक का शीर्षक “सैम बहादुर” घोषित किया है।

मेघना ने आज यानी सैम मानेकशॉ की जयंती पर इस फिल्म के नाम का ऐलान किया है। सैम भारत के सबसे महान युद्ध नायकों में से एक थे। विक्की कौशल स्टारर फिल्म “सैम बहादुर” की डायरेक्टर मेघना गुलजार हैं। विक्की कौशल ने इस फिल्म के टाइटल वीडियो शेयर किया है।

विक्की ने अपने इंस्टाग्राम फिल्म के नाम को जारी करते हुए का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कोई विजुअल दिखाई नहीं दे रहा है। बस इसमें आपको आवाज सुनाई देगी। 

लीड रोल निभा रहे विक्की कौशल

लीड रोल निभा रहे विक्की ने साझा किया, ‘मैंने पंजाब से तालुख रखने वाले मेरे माता-पिता से हमेशा सैम बहादुर के बारे में कहानियाँ सुनी हैं और वह 1971 का युद्ध देख चुके हैं लेकिन जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मेरे होश उड़ गए थे।

वह एक नायक और देशभक्त है, जिन्हें आज भी याद किया जाता है और प्यार किया जाता है और फिल्म में उसकी भावना को कैप्चर करना मेरे लिए सबसे ज्यादा महत्व रखता है।’ 

वहीं फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलज़ार कहती हैं, ‘वह एक सैनिक के सिपाही और एक सज्जन व्यक्ति थे। सैम बहादुर जैसे पुरुष अब और नहीं बनते हैं।

मैं रोनी स्क्रूवाला और अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली विक्की कौशल के साथ उनकी कहानी पेश करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। फील्ड मार्शल की जयंती पर, उनकी कहानी को नाम मिला है। मैं बहुत ज्यादा खुश हूँ।’

Share With Your Friends If you Loved it!