पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं, जहां वह पार्टी के सभी 206 विधायकों को संबोधित कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, Suvendu Adhikari का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है, जबकि उनके साथ दो उपमुख्यमंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। भाजपा ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के लिए आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन शुभेंदु अधिकारी इस दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। उन्होंने नंदीग्राम सीट बचाने के साथ-साथ भवानीपुर सीट पर भी बड़ी जीत दर्ज की, जिसे लंबे समय तक Mamata Banerjee का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। इन जीतों ने पार्टी के भीतर उनकी स्थिति और मजबूत कर दी है।
Also read: महुआ मोइत्रा ने एयरलाइन स्टाफ पर बदसलूकी का आरोप लगाया
बंगाल में शुभेंदु के साथ नए चेहरों को मिल सकती है जगह
कभी ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी रहे शुभेंदु अधिकारी ने दिसंबर 2020 में भाजपा का दामन थामा था। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल में पार्टी के सबसे मुखर और आक्रामक चेहरों में शामिल हो गए। भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य में सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में Dilip Ghosh, Agnimitra Paul, Nisith Pramanik, Rupa Ganguly और Ashok Dinda समेत कई नेताओं को मंत्री पद मिल सकता है। पार्टी ने 15 साल पुरानी तृणमूल कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर कर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया है। राज्यपाल R. N. Ravi ने विधानसभा भंग कर नई सरकार के गठन का रास्ता साफ कर दिया है। शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi समेत एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।
Also Read: माउंट डुकोनो विस्फोट से कांपा इंडोनेशिया, आसमान में छाई राख

