• Fri. Mar 6th, 2026

    HP Snowfall: मनाली, कुफरी समेत हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, तस्वीरों में देखें सर्दी की मनमोहक छटा

    मनाली

    हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल कुफरी, खज्जियार, शिमला, नारकंडा और मनाली ताज़ा बर्फबारी से सफेद चादर में ढक गए हैं। बर्फ से सजे पहाड़ों का मनमोहक नज़ारा पर्यटकों को खूब लुभा रहा है। भारी बारिश और बर्फबारी के बाद बुधवार को धूप निकलने से मौसम सुहावना हो गया।

    शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा, किन्नौर, सिरमौर और कांगड़ा जिलों के ऊपरी इलाकों में व्यापक हिमपात हुआ है। मनाली और शिमला शहर में भी रात को बर्फ गिरी। हालांकि, बर्फबारी के कारण शिमला, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा सहित कई जिलों में लगभग 500 सड़कें अभी भी बंद हैं, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई है।

    खज्जियार में जमी बर्फ की सफेद परत में पर्यटकों ने खूब मस्ती की। मुंबई, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात से आए सैलानी बर्फ में खेलते और फिसलते दिखे। फिसलन के कारण खज्जियार–लक्कड़मंडी मार्ग प्रभावित है, जिससे वाहन चालकों को चंबा होकर वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ रहा है।

    Also Read:ईरान युद्ध पर सऊदी-UAE-कतर का इनकार, अमेरिका के साथ खड़ा होगा ये मुस्लिम देश

    ताज़ा हिमपात से पर्यटन स्थलों की बढ़ी खूबसूरती, कई इलाकों में सड़कें बंद और जनजीवन प्रभावित

    कुल्लू और लाहौल घाटी में 12 से 15 घंटे तक लगातार बारिश और बर्फबारी हुई। मनाली में करीब 60 सेंटीमीटर ताज़ी बर्फ दर्ज की गई, जबकि सोलंगनाला, अटल टनल और रोहतांग में भारी हिमपात हुआ। इससे सैकड़ों सड़कें और ट्रांसफार्मर ठप हो गए, हालांकि धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली और बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

    सराज घाटी और चंबा के पांगी क्षेत्र में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों का संपर्क टूट गया और तापमान शून्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर बारिश-बर्फबारी की चेतावनी दी है, जबकि किसानों और बागवानों के लिए यह हिमपात फसलों, खासकर सेब उत्पादन, के लिए लाभकारी माना जा रहा है।

    Also Read:दौलत बढ़ी, रैंक सुधरी: अडानी ने चीनी अरबपति को पीछे छोड़ा

    Share With Your Friends If you Loved it!