लंबे समय बाद सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को कमोडिटी बाजार खुलते ही चांदी के भाव में तेज टूट दर्ज की गई। MCX पर चांदी के वायदा दाम एक ही झटके में करीब ₹24,000 प्रति किलो तक गिर गए, जिससे निवेशकों और कारोबारियों में हलचल मच गई। वहीं, सोने की कीमतों में भी कमजोरी देखी गई और दोनों कीमती धातुएं दबाव में कारोबार करती नजर आईं।
बाजार जानकारों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी, डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना है। हाल के दिनों में सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफा काटना शुरू कर दिया। इसके अलावा, ब्याज दरों को लेकर वैश्विक अनिश्चितता और आर्थिक आंकड़ों का असर भी कीमतों पर देखने को मिल रहा है।
Also Read: डॉ. विकास दिव्यकीर्ति: अंबेडकर न होते तो सवर्ण महिलाओं की स्थिति भी सीमित होती
विशेषज्ञों का मानना है कि निकट भविष्य में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें और बाजार के रुझान पर नजर बनाए रखें। आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग के आधार पर कीमती धातुओं की दिशा तय होगी।

