• Mon. Nov 2nd, 2026

1 फरवरी से लागू होगा TRAI का नया केबल टीवी और DTH नियम,अब इस तरीके से करे चैनल्स का चुनाव।

Byadmin

Jan 28, 2019 channels
channels

1 फरवरी के TRAI का नया केबल टीवी और DTH नियम लागू होने वाला है। इस नियम के लागू होने के बाद केबल ऑपरेटर्स और DTH सर्विस प्रोवाइडर्स आपसे केवल उन्हीं चैनल्स के लिए चार्ज कर पाएंगे जो आप देखते हैं।

इस नियम के तहत नए टैरिफ प्लान्स और पैकेज भी तय किए गए हैं। केबल टीवी ऑपरेटर्स Hathway और Den के अलावा DTH सर्विस प्रोवाइडर्स टाटा स्काई, डिश टीवी, एयरटेल और रिलायंस बिग टीवी के चैनल्स के लिए इस नियम में पैकेज से लेकर प्राइसिंग तक को रेग्यूलराइज्ड किया गया है।

TRAI के नए नियमों के तहत यूजर्स जो चैनल देखना चाहते हैं उन्हें उसी का शुल्क देना होगा। 31 जनवरी से आपका Cable TV का खर्चा 30 से 40 फीसद तक कम हो जाएगा। TRAI के नए नियमों के मुताबिक, Star, Zee, TV18 जैसे ब्रॉडकास्टर्स अपने खुद के प्लान्स बना सकते हैं।

ट्राई के नए केबल टीवी नियम के तहत किसी भी पैक में पब्लिक ब्रॉडकास्टर डीडी के 25 चैनल्स देना अनिवार्य होगा। ये सभी चैनल्स फ्री टू एयर बेस पर उपलब्ध हैं। नए नियम के तहत चैनल्स या पैकेज चुनने के लिए ट्राई ने चार लिस्ट जारी की है। ट्राई द्वारा जारी किए गए इन लिस्ट की मदद से आप अपने पसंदीदा चैनल्स का चुनाव कर सकते हैं।

इस नियम के तहत 100 एसडी चैनल्स चुनने के लिए उपभोक्ताओं को 130 रुपये अदा करने होंगे। इसके अलावा टैक्स अतिरिक्त देना होगा। इस पैकेज में फ्री-टू-एयर और पेड चैनल्स दोनों ही शामिल किए जाएंगे। ट्राई इसके लिए 10 जनवरी को सूचना जारी कर चुका है।

लेकिन इनमें वो उन चैनल्स को सम्मिलित नहीं कर सकते हैं जिनकी कीमत 19 रुपये से ज्यादा हो। इसी वजह से इन ब्रॉडकास्टर्स चैनल्स की अधिकतम राशि 19 रुपये रखी है। इनमें HD चैनल्स भी शामिल हैं। यह भी एक बड़ा कारण है कि आने वाले समय में Cable TV की कीमत कम हो जाएगी। क्योंकि ऐसा कोई चैनल ही नहीं होगा जिसकी कीमत 19 रुपये से ज्यादा होगी।

 

channels

>>इस लिस्ट में हर चैनल देखने के लिए मैक्सिमम रिटेल प्राइस यानी की MRP दी गई है।

https://channeltariff.trai.gov.in/data/MRP_of_Pay_Channels.pdf

 

>>अगर आप फ्री और पे चैनल्स में से अपने मन के मुताबिक चैनल्स सेलेक्ट करने में कन्फ्यूज हो रहे हैं तो इस लिस्ट के मुताबिक बंडल्ड चैनल्स भी चुन सकते हैं।

https://channeltariff.trai.gov.in/data/SuggestiveBouquet19122018.pdf

 

>>इस लिस्ट में आपको सभी फ्री-टू-एयर चैनल्स के बारे में जानकारी मिलेगी।

https://channeltariff.trai.gov.in/data/List_of_FTA_Channels.pdf

Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.