• Mon. Nov 2nd, 2026

आज से लू की पहली लहर! दिल्लीवालो घर से निकलने से पहले यह पढ़ लें

Loo

Also Read: इंडियन आइडल 15′ की विनर बनीं ये कंटेस्टेंट, जीता 25 लाख रुपये का इनाम

दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी लू की स्थिति बनी रहेगी. इस दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है. दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में रहने वाले लोग अब तक के मौसम की खुशमिजाजी का जमकर लुत्फ उठा रहे थे. लेकिन आज से दिल्ली-एनसीआर समेत लगभग पूरे उत्तर भारत में जमीन तपने लगेगी, अब सूरज की धूप से तपिश ऐसी बढ़ेगी कि थोड़ी देर ही कड़ी धूप में खड़े होने पर लोगों के पसीने छूटने लगेंगे. लोगों के घरों के फैन फुल स्पीड पर फर्राट भरेंगे. एसी भी ऑन हो जाएंगे, क्योंकि दिल्ली में आज से लू की मार पड़ने वाली है. इसी के साथ गर्मी के कहर की शुरुआत भी हो जाएगी.

Also Read: पीओके पर भारत के एक्शन से डरी पाकिस्तानी सेना, श्रीनगर के पास बना रही नया एयरबेस

दिल्ली में लू को लेकर क्या भविष्यवाणी

आज से 3 दिनों के लिए मौसम विभाग की तरफ से लू का येलो अलर्ट जारी किया है. हवाओं की रफ्तार में कमी आते ही तापमान एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है.  मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तापमान 40 से 42 डिग्री तक रह सकता है. दिल्ली में इस समय तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक है, जो 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. आईएमडी ने शुक्रवार को भी बताया था कि अगले 6 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में लू चलने और दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है.

Also Read: 20 साल की छात्रा को दिल के दौरे, बढ़ते मामलों पर विशेषज्ञों की राय

Share With Your Friends If you Loved it!