• Sun. Mar 8th, 2026
    बारिश

    देश से 15 अक्टूबर को मानसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी थी, लेकिन रविवार को देश के 90% इलाके में बादल छाए रहे। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश भी हुई। मध्य प्रदेश, गुजरात, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश हुई। दरअसल, देश में मौसम के 3 सिस्टम एकसाथ एक्टिव हैं।

    Also Read : बालोतरा में ट्रेलर और स्कॉर्पियो की टक्कर, आग में झुलसकर 4 दोस्तों की मौत

    साइक्लोन मोन्था के चलते आंध्र में स्कूल बंद

    मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होने से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश होगी। साथ ही 6 नवंबर के बाद बर्फबारी होने की संभावना है। अरब सागर में बने सिस्टम के कारण गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। भावनगर के महुवा में 24 घंटे में सबसे ज्यादा करीब 8 इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र (डीप डिप्रेशन) धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। सोमवार को इसके समुद्री तूफान ‘चक्रवात मोन्था’ में बदलने की संभावना है। इसका केंद्र अभी विशाखापट्‌टनम से 830 किमी पूर्व दिशा में है। आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके कारण सोमवार को स्कूल बंद रखे गए हैं।

    Also Read : यूक्रेन: यूरोपीय संघ 2027 तक देगा वित्तीय सहायता, जेलेंस्की ने खुशी जताई और अमेरिकी निर्णय की प्रशंसा की

    चक्रवात मोन्था: आज 3 राज्यों में रेड अलर्ट

    दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है और सोमवार को इसके समुद्री तूफान और मंगलवार को गंभीर समुद्री तूफान में बदलने की संभावना है। इसका केंद्र अभी विशाखापट्‌टनम से 830 किमी पूर्व की दिशा में है। अनुमान है कि तूफान के जमीन से टकराते समय हवा की गति 100 से 110 किमी प्रति घंटा होगी। आंध्र, ओडिशा, तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि आंध्र, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल में 3-4 दिन तेज बारिश की संभावना है।

    Also Read : ट्रंप ने कनाडाई टीवी विज्ञापनों पर नाराज़ होकर कनाडा के साथ सभी व्यापार वार्ताएं रोक दीं

    Share With Your Friends If you Loved it!