• Tue. Nov 3rd, 2026

कादर ख़ान इस दुनिया को अलविदा कह गये.

kadar khan

2019 की पहली सुबह बॉलीवुड के लिए मनहूस ख़बर लेकर आयी। जब सारा जहां नये साल का इस्तकबाल कर रहा था, कादर ख़ान इस दुनिया को अलविदा कह गये। हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और संवाद लेखक कादर ख़ान का 81 साल की आयु में कनाडा में निधन हो गया।

कादर ख़ान ने वैसे तो कई पीढ़ियों के साथ काम किया है, मगर सबसे ज़्यादा उन्हें अमिताभ बच्चन और गोविंदा के साथ काम करने के लिए जाना जाता है। गोविंदा के साथ कादर ख़ान ने जहां अधिकतर कॉमेडी फ़िल्में कीं, वहीं अमिताभ के साथ संजीदा क़िस्म के किरदार निभाये। कभी भाई तो कभी दुश्मन के रोल में पर्दे पर नज़र आये।

कादर ख़ान ने 1973 की फ़िल्म ‘दाग़’ से बतौर एक्टर करियर शुरू किया था, जिसमें राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर लीड रोल्स में थे, मगर उनका पहला बड़ा किरदार ‘ख़ून पसीना’ में ठाकुर ज़ालिम सिंह था। इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। इस फ़िल्म के लेखक कादर ख़ान ही थे। इसके बाद कादर ख़ान ने अमिताभ की कई फ़िल्मों में एक्टिंग करने के साथ संवाद भी लिखे।

 

Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.