• Tue. Nov 3rd, 2026

मणिकर्णिका: खिलाफ हिंसक विरोध

Byadmin

Jan 21, 2019 manikarnika
ManikarnikaActress Kangna in Rani Lakshmi Bai

पिछले साल संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर विरोध करने वाली करणी सेना ने मणिकर्णिका का भी कुछ दिन पहले विरोध किया।  इसके बाद फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया और कंगना ने जवाब में कहा था कि वे परेशान करने वालों को बर्बाद कर देंगी।

लेकिन अब करणी सेना की तरफ से भी जवाब आया कि अगर कंगना हमें धमकी देती रही तो हम उन्हें महाराष्ट्र में आसानी से नहीं चलने देंगे। लेकिन यह विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। दरअसल, हाल ही में करणी सेना की तरफ से कहा गया है कि, अगर कंगना हमें धमकी देती रही तो हम उन्हें महाराष्ट्र में आसानी से नहीं चलने देंगे। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र करणी सेना के प्रेसिडेंट अजय सिंह सेंगर ने कहा है कि, वे अभिनेत्री के फिल्म सेट्स को जला देंगे।

आपको बता दें कि, फिल्म मणिकर्णिका को लेकर जब करणी सेना द्वारा विरोध किया गया था तब कंगना का जवाब आया था कि वे भी राजपूत हैं और इस बारे में कंगना ने साफ़-साफ़ कहा था कि अगर वह मुझे या मेरी फिल्म को परेशान करेंगे, तो मैं उन्हें बर्बाद कर दूंगी। कंगना रनौत ने इस बारे में एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा थी कि हमने इस फिल्म को चार इतिहासकारों के सानिध्य में दिखाया है और फिर हमने सेंसर बोर्ड से सर्टिफाई किया गया है। करणी सेना को यह बात साफ-साफ बताई जा चुकी है और इसके बावजूद अगर वह मुझे परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं, तो मैं इस पर यह कहना चाहूंगी कि अगर वह शांत नहीं हुए तो उन्हें भी यह जानना चाहिए कि मैं भी राजपूत ही हूं और मैं उन सबको बर्बाद कर दूंगी।

करणी सेना इस बात को लेकर आपत्ति जताई है कि पीरियड फिल्म मणिकर्णिका में रानी लक्ष्मीबाई और ब्रिटिश अफसर की रिलेशनशिप को दिखाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में एक डांस नंबर भी है जिसको लेकर आपत्ति जताई है कि यह कल्चर और ट्रेडिशन के खिलाफ है। करणी सेना ने मेकर्स से कहा है कि, फिल्म रिलीज करने से पहले उन्हें दिखाई जाए।

 

manikarnika

 

 

 

Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.