• Tue. Nov 3rd, 2026

बिग बॉस के बाद खतरों के खिलाडी -९ में श्रीसंत का ड्रामा हुआ चालू जिस वजह से वो हुए एलिमिनेट।

Byadmin

Jan 24, 2019 khatro k khiladi
khatro k khiladi

श्रीसंत स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी-9 से बाहर हो गए हैं. शो में उनकी जर्नी शानदार रही. उन्होंने सभी स्टंट हीरो स्टाइल में किए. लेकिन तीसरे हफ्ते में वे चूक गए.Sreesanth eliminated from Khatron Ke Khiladi 9

khatro k khiladi

पहली बार उन्हें फीयर फंदा मिला. जिसके बाद एलिमिनेशन राउंड से पहले उन्हें और रिद्धिमा को जोड़ी में स्टंट दिया गया. कॉर्डिनेशन में गड़बड़ होने की वजह से वे दोनों ये टास्क हार गए. जिसकी वजह से श्रीसंत को एलिमिनेशन राउंड में जाना पड़ा.

लेकिन एलिमिनेशन राउंड में श्रीसंत के टास्क ना करने के फैसले ने होस्ट रोहित शेट्टी और बाकी कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया. दरअसल, लेजर बीम स्टंट में रिद्धिमा की वजह से श्रीसंत को हारना पड़ा. जिसकी वजह से क्रिकेटर का पारा चढ़ गया. एलिमिनेशन स्टंट में हर्ष, रिद्धिमा और श्रीसंत के बीच मुकाबला होना था. हर्ष और रिद्धिमा ने पहले जाकर बेहतरीन तरीके से स्टंट पूरा किया.

khatro k khiladi

 

इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद रोहित शेट्टी ने श्रीसंत से पूछा- क्या हुआ? तुमने ये जानबूझकर किया है ना? ये दिख रहा है. श्रीसंत ने कहा- नहीं, मैं कोशिश कर रहा था. बाद में जब रोहित शेट्टी ने फोर्स करके पूछा तो भी श्रीसंत नहीं माने. सभी कंटेस्टेंट उनसे सवाल पूछते हैं लेकिन वे कारण नहीं बताते. रोहित शेट्टी भी श्रीसंत के एलिमिनेशन से काफी निराश दिखे.

 

Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.