• Fri. Nov 6th, 2026

वन डे में भारत की 500वीं जीत ,बुमराह ने मैच पलटा ।

india_team

Ind vs Aus: वन डे में भारत की 500वीं जीत |ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में भारतीय टीम को आठ रनों से जीत मिली। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 48.2 ओवरों में 250 रन बनाए। भारत की ओर से सबसे ज्यादा विराट कोहली ने 116 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवरों में 242 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा स्टोइनिस ने 52 रन बनाए।

भारतीय कप्तान ने आखिरी के ओवरों में शानदार गेंदबाजी के दम पर मैच में टीम की वापसी कराने वाले बुमराह की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘बुमराह चैम्पियन गेंदबाज है। एक ओवर में दो विकेट लेकर उसने मैच पलट दिया। ऐसे मैचों से आपको काफी आत्मविश्वास मिलता है। विश्व कप में भी हमें ऐसे कम स्कोर वाले मैच मिल सकते हैं।’

दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम एक समय काफी मजबूत स्थिति में थी। 45 ओवर के बाद उन्हें जीत के लिए 5 ओवरों में 29 रन की जरूरत थी। । 50वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी और उसके पास अभी दो विकेट बचे थे। शंकर ने अंतिम ओवर की पहली तीन गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया के दोनों विकेट लेकर भारत को मैच जीता दिया। नागपुर में इस मैच से पहले तक धौनी का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा था लेकिन इस मैच में उन्होंने निराश किया और गोल्डन डक का शिकार बन गए।

वैसे भी जामथा का विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक भाग्यशाली रहा है और इन दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर अब तक जो तीन वनडे मैच खेले गए हैं उन सभी में भारतीय टीम विजयी रही है।

bumrah

Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.