• Tue. Oct 6th, 2026
    NEET

    CBI की जांच में NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले से जुड़े कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं | प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी और पुणे की बॉटनी एक्सपर्ट मनीषा मंडारे की गिरफ्तारी के बाद NTA की परीक्षा प्रणाली पर सवाल बढ़ गए हैं | जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि पेपर सेटर्स की पहुंच अंतिम प्रश्नपत्र तक कैसे बनी | साथ ही, अधिकारियों और कोचिंग नेटवर्क के बीच संभावित संबंधों की भी जांच हो रही है | जांच के अनुसार, प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी वर्ष 2019 से NTA से जुड़े थे | शुरुआत में उन्हें सब्जेक्ट एक्सपर्ट बनाया गया था | बाद में उनकी पहुंच कई पेपर सेट्स तक हो गई. सूत्रों का दावा है कि NEET परीक्षा के लिए पांच अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार किए जाते थे |

    Also Read: शादी के बाद भी नहीं थमी दहेज की मांग, ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत

    NEET घोटाले पर उठे सवाल, किन अधिकारियों से जुड़े थे आरोपी शिक्षक?

    इस मामले में पुणे की वरिष्ठ बॉटनी टीचर मनीषा मंडारे का नाम भी सामने आया है | CBI के मुताबिक, उन्हें NEET-UG 2026 की प्रश्नपत्र निर्माण प्रक्रिया में एक्सपर्ट के रूप में नियुक्त किया गया था | उन्हें बॉटनी और जूलॉजी पेपर तक पहुंच मिली हुई थी | जांच में आरोप लगा है कि उन्होंने कुछ छात्रों के लिए विशेष क्लास चलाई थी | वहां कथित तौर पर ऐसे सवाल समझाए गए, जो बाद में परीक्षा में आए | इसलिए एजेंसी अब यह भी जांच रही है कि क्या छात्रों को पहले से संभावित सवाल बताए गए थे | राजस्थान का सीकर और महाराष्ट्र का लातूर भी जांच के दायरे में आ गए हैं | सीकर में NEET परीक्षा के असाधारण परिणामों ने पहले ही कई सवाल खड़े किए थे |

    एक वायरल वीडियो में उनके “गेस पेपर” से कई सवाल परीक्षा में आने का दावा किया गया था | इसके बाद जांच एजेंसियों ने कोचिंग संस्थानों और पेपर सेटर्स के बीच संभावित संबंधों की जांच तेज कर दी | इस पूरे विवाद ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है | लाखों छात्रों का कहना है कि अगर कुछ लोगों को पहले से सवालों की जानकारी मिल रही थी, तो यह मेहनती छात्रों के साथ अन्याय है | सोशल मीडिया पर भी NTA की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं | फिलहाल सीबीआई एक्सपर्ट नियुक्ति प्रक्रिया, पेपर सेटर्स की भूमिका, कोचिंग संस्थानों से संबंध, संदिग्ध लेनदेन, वायरल गेस पेपर की जांच कर रही है |

    Also Read: नागपुर में फ्लैट से जाली नोट छापने का खुलासा, 4 साल से जारी था खेल; VIDEO वायरल

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: आखिर NTA तक कैसे पहुंच गए संदिग्ध शिक्षक”

    Comments are closed.