• Tue. Nov 3rd, 2026

चर्चा में चल रही फिल्म ठाकरे के निर्देशक अभिजीत टीम ठाकरे से हुए नाराज !

Byadmin

Jan 24, 2019

जैसे की आपको पता है की सबसे ज्यादा चर्चा में चल रही फिल्म ठाकरे मतलब बालसाहेड ठाकरे की बायोग्राफी और उनका किरदार निभा रहे है नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी !
आवर ये खबर मिली है की फिल्म के निर्देशक अभिजीत अपने टीम से है नाराज !
ऐसे खबर मिली है की फिल्म के स्क्रीनिंग के वक़्त जब अभिजितजी पोहोचे तब उनके परिवार वालोंको बैठनेके लिए जगह नहीं मिली बल्कि फिल्म की स्क्रीनिंग भी उनके ानेसे पहले शुरू हो गयी थी !
इस बात से अभिजीत बहुत नाराज हैं और इस वजह से उन्होंने स्क्रीनिंग से बाहर ही जाने का निर्णय लिया. लेकिन फिल्म के निर्माता संजय राउत इस पर अलग ही बात कह रहे हैं. इस बारे में फिल्म के निर्माता संजय राउत का कहना है कि ये किसने कहा कि अभिजीत नाराज हैं. मैंने डायरेक्टर अपॉइंट किया है. मुझे पता है कि अंदर हमारे लिए भी जगह नहीं है. 500 लोग बाहर खड़े थे. मैं निर्माता हूं. मैं तय करूंगा कि क्या करना है!
वहीं फिल्म को लेकर मनसे और शिवसेना के बीच भी खींचातानी साफ नजर आ रही है. चूंकि यह फिल्म शिवसेना के एमपी और सामना के संपादक संजय राउत की है. जबकि फिल्म मनसे लीडर अभिजीत पानसे ने बनाई है. मनसे ने बुधवार को दादर के शिवसेना भवन के बाहर फिल्म का एक पोस्टर लगाया है और सिर्फ अभिजीत को फिल्म के लिए बधाई दी है. बैनर मनसे के उपध्यक्ष अमेय खोपकर ने यह बैनर जारी करवाया है. इस बारे में मनसे लीडर्स का कहना है कि निर्देशक के अलावा अभिजीत को और कोई भी क्रेडिट नहीं दिया जा रहा है. यही वजह है कि इसमें उनके अलावा और किसी को भी मेंशन नहीं किया गया है. इसलिए वह अभिजीत को उनका डयू क्रेडिट दे रहे हैं.बता दें कि फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है.

Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.