• Tue. Nov 3rd, 2026

CID के ACP प्रद्युम्न की हुई मौत! नया प्रोमो देख भड़के फैंस, बोले- अब CID का डाउनफॉल शुरू हो गया है…

CID

एक्टर शिवाजी साटम, जो 1998 से एसीपी प्रद्युम्न का आइकॉनिक किरदार निभा रहे थे, अब शो से बाहर हो चुके हैं। हाल ही के एपिसोड में उनके किरदार की मौत दिखाई गई, जिससे फैंस काफी नाराज़ और भावुक हो गए। ‘सीआईडी’, जो इंडियन टेलीविजन का सबसे लंबा चलने वाला शो रहा है, हमेशा से दर्शकों का फेवरेट रहा है। हाल ही में शो का नया सीजन आया, जिसने फैंस को फिर से एक्साइटेड कर दिया। लेकिन इस सीज़न के लेटेस्ट एपिसोड में जब एसीपी प्रद्युम्न की मौत दिखाई गई, तो सब हैरान रह गए। सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शिवाजी साटम की फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था—”एक दशक का अंत, 1998 से 2025 तक।”

Also Read : जरूरी खबर: हेयरफॉल रोकने के लिए डाइट सुधारें, जानें कारण व इलाज

जैसे ही ये पोस्ट सामने आई, ऑडियंस के रिएक्शन आने लगे। एक यूजर ने कमेंट किया कि इस खबर से कई दर्शक इतने दुखी हैं कि अब वो शो देखना ही बंद कर देंगे। दूसरे ने कहा कि सीआईडी का डाउनफॉल अब शुरू हो गया है। तीसरे फैन को उम्मीद है कि एसीपी जरूर लौटेंगे। चौथे यूजर ने लिखा कि आज के एपिसोड के बाद पूरा फैनडम इमोशनल हो गया और हर कोई रोया होगा। पांचवे यूजर ने कहा कि आज का एपिसोड तो कमाल का था और उन्हें पूरा भरोसा है कि एसीपी सर की वापसी जरूर होगी।

Also Read : हिमाचल में अंग्रेजी शराब 200 रुपये तक महंगी, रेट लिस्ट अनिवार्य

एसीपी प्रद्युम्न की मौत से फैंस में ग़म और गुस्सा

इसी दौरान बॉम्बे टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में एसीपी प्रद्युम्न का यादगार किरदार निभाने वाले एक्टर शिवाजी साटम ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, “मुझे इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल मैंने थोड़ा ब्रेक लिया हुआ है, और आगे शो में क्या होगा, इसका पूरा फैसला मेकर्स के हाथ में है। मैंने अब जिंदगी की हर चीज को सहज रूप से लेना सीख लिया है। अगर वाकई में मेरा किरदार खत्म कर दिया गया है, तो भी मुझे इससे कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन अब तक मुझे ये बताया नहीं गया है कि मेरा ट्रैक बंद हो गया है या नहीं। अभी के लिए मैं शो की शूटिंग नहीं कर रहा हूं, लेकिन ये कहना भी मुश्किल है कि ये ब्रेक है या फेयरवेल।”

उनके इस बयान से फैंस को थोड़ी उम्मीद जरूर मिली है कि शायद ये आखिरी अलविदा नहीं है।

Also Read : Liberation Day से पहले ट्रंप का दावा, बोले ‘भारत जल्द ही टैरिफ में बड़ी कटौती करेगा’

Share With Your Friends If you Loved it!