संयुक्त अरब अमीरात में रोजाना सैकड़ों भारतीय पासपोर्ट नवीनीकरण और दूसरी कॉन्सुलर सेवाओं के लिए भारतीय मिशन पहुंच रहे हैं। लंबी कतारों को देखते हुए भारतीय मिशन ने ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सिस्टम शुरू किया है।
नई आउटसोर्सिंग एजेंसी को काम सौंपने में कानूनी देरी के कारण 1 जुलाई से अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास और दुबई वाणिज्य दूतावास सीधे कॉन्सुलर सेवाएं दे रहे हैं। इससे मिशनों पर आवेदकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत ने टेंडर प्रक्रिया के बाद अलहिंद टूर एंड ट्रैवल्स LLC को अनुबंध दिया था। हालांकि, दो असफल बोलीदाताओं ने इस फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी।
Also Read : तकनीकी खराबी के कारण मुंबई मेट्रो की रफ्तार थमी, बारिश में यात्री हुए परेशान
आखिर भारतीय मिशन क्यों चला रहा पासपोर्ट सेवा केंद्र?
याचिकाकर्ताओं ने तकनीकी मूल्यांकन में गलत तरीके से बाहर किए जाने का आरोप लगाया। कानूनी विवाद सुलझने तक भारतीय मिशन सीधे सेवाएं उपलब्ध कराते रहेंगे। शुरुआत में मिशन ने बिना अपॉइंटमेंट के आवेदकों को सेवाएं दीं। पहले आओ, पहले पाओ व्यवस्था से लंबी कतारें लगने लगीं। भीड़ कम करने के लिए मिशन ने नया ऑनलाइन अपॉइंटमेंट पोर्टल लॉन्च किया।आवेदक अब पासपोर्ट, वीजा और दस्तावेज सत्यापन के लिए पहले से समय बुक कर सकते हैं। मिशन ने सीमित वॉक-इन सेवाएं भी जारी रखी हैं। बिना अपॉइंटमेंट वाले आवेदकों को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सेवा मिलेगी। अधिकारियों ने आवेदकों से लंबी प्रतीक्षा से बचने के लिए पहले ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने की अपील की।
Also Read : जोधपुर में पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबर चुका है

