• Sat. Nov 21st, 2026

एलन मस्क की कुल संपत्ति 400 अरब डॉलर से अधिक पहुंची

Elon Musk

एलन मस्क की कुल संपत्ति 400 अरब डॉलर से अधिक हो गई है, जिससे वे 400 अरब डॉलर की संपत्ति का आंकड़ा पार करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद मस्क के संपत्ति vअधिक में तेजी से वृद्धि हुई है। यह उछाल मुख्य रूप से उनकी निजी कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों की इनसाइडर बिक्री के कारण हुआ है, जिससे मस्क में 50 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और उनकी कुल 400 अरब डॉलर के पार चली गई।

Also Read : रेलवे संशोधन बिल लोकसभा से पास; ‘इससे निजीकरण नहीं होगा…’, बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

एक ही दिन में मस्क की संपत्ति में अधिक 62 अरब डॉलर का इजाफा हुआ

मस्क की कंपनी टेस्ला इंक के शेयर बुधवार को अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए, जिससे उनकी कुल 447 अरब डॉलर हो गई। एक ही दिन में मस्क में 62.8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही, दुनिया के सबसे अमीर 500 लोगों की कुल संपत्ति 10 खरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गई, जो इतिहास में पहली बार हुआ है। विश्व बैंक के अनुसार, इन 500 लोगों की संयुक्त संपत्ति जर्मनी, जापान और ऑस्ट्रेलिया के पिछले साल के संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद के बराबर हो गई है।

Also Read : उत्तर प्रदेश में शीतलहर अलर्ट, 25 जिलों में पारा गिरा

इस साल मस्क की संपत्ति कई गुना बढ़ी

साल 2024 में एलन मस्क की कुल संपत्ति में करीब 218 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जो दुनिया के बाकी अमीरों की तुलना में सबसे ज्यादा है। टेस्ला के शेयर, जो मस्क की संपत्ति का बड़ा हिस्सा हैं, इस साल 71% बढ़े हैं और बुधवार को 424.77 डॉलर पर बंद हुए, जो 2021 के बाद उनका उच्चतम स्तर है। अब ट्रंप के आने से उम्मीद है कि वे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कर क्रेडिट को समाप्त करेंगे, जिससे टेस्ला के शेयरों में और उछाल आ सकता है। मस्क, ट्रंप सरकार में दक्षता विभाग की भी कमान संभालेंगे। हालांकि यह सरकारी पद नहीं होगा, लेकिन इससे मस्क की ओवल ऑफिस में सीधे पहुंच होगी। 

Also Read : एलन मस्क ने रचा इतिहास, 400 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अरबपतियों की रेस में सबसे आगे

Share With Your Friends If you Loved it!